फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News:सीएम बदलने की अफवाह फैलाने को लेकर एक्शन मोड में पुलिस, तीन फेसबुक संचालकों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 31 Aug 2025 04:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल की शिकायत पर की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित कर जनमानस को गुमराह करने वाले तत्वों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रदेश भारी आपदाओं से जूझ रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करती हैं बल्कि सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करती हैं।

Chamoli: भूधंसाव की चपेट में आया नंदानगर का बैंड बाजार, खतरे की जद में आई 25 दुकानें, 34 परिवार किए शिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में स्पष्ट हुआ है कि फेसबुक पेज आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति, उत्तराखंड वाले और जनता जन आंदोलन इरिटेड से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी पोस्ट प्रसारित की गई थीं। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक सूचना का प्रसार करने से बचें। सोशल मीडिया के कालनेमियों को भी स्पष्ट चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या भ्रामक पोस्ट करने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें