फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील वाहन हादसा: चालक का शव हुआ बरामद, एक अन्य अभी भी लापता

Fri, 02 Oct 2020 03:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
बुधवार तड़के करीब तीन बजे टिहरी बांध की झील में समा गई थी मैक्स - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

बुधवार को टिहरी झील में हुए वाहन हादसे में लापता दो लोगों में से चालक का शव आज शुक्रवार को भागीरथीपुरम-जीरोब्रिज मार्ग क्रमांक तीन से बरामद कर लिया गया है। जबकि अभिषेक रावत (25) पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी ग्राम मौली का पता नहीं चल सका। तलाश अभी भी जारी है।

विज्ञापन


देहरादून से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जा रही एक मैक्स बुधवार तड़के करीब तीन बजे टिहरी बांध की झील में समा गई थी। दुर्घटना का पता चलने के बाद गुरुवार सुबह शुरू किए गए रेस्क्यू अभियान के दौरान एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए थे। झील में डूबे वाहन को कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे निर्माणाधीन होने के कारण एक माह से ट्रैफिक वाया टिहरी से संचालित किया जा रहा है। मंगलवार की रात 10 बजे देहरादून मयूर विहार से वाया टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जा रही मैक्स जीरोब्रिज के पास टिहरी झील में समा गई थी।
विज्ञापन


वाहन दुर्घटना का पता तब चला जब ऊखीमठ मोली निवासी एक रिश्तेदार भारतपाल सिंह रावत ने 30 सितंबर को रायपुर थाने (देहरादून) में दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर को रात 10 बजे रुद्रप्रयाग के लिए निकला वाहन ऊखीमठ नहीं पहुंचा है और वाहन में सवार सभी लोगों के मोबाइल बंद हैं।

रेडियो संदेश मिलते ही टिहरी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया तो भागीरथीपुरम-जीरोब्रिज मार्ग पर एक जगह पर पैराफिट टूटा मिला। खाई में बैग दिखने पर वाहन झील में डूबने की आशंका होते ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन रात को अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल पाया। गुरुवार सुबह सात बजे फिर से एसडीआरएफ, जल पुलिस और टीएचडीसी के गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान सुबह साढ़े दस बजे झील किनारे दीक्षा रावत (23) पुत्री युद्धवीर सिंह रावत और शाम साढ़े चार बजे आशीष रावत (22) पुत्र कुंवर सिंह दोनों निवासी ग्राम मौली ऊखीमठ का शव बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें