फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : खाई में गिरी कार, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष समेत दो भाजपा नेताओं की मौत

Sun, 11 Oct 2020 08:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में भाजपा की बैठक के बाद घर लौट रहे पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान की कार शनिवार देर शाम भनेरपाणी के पास खाई में गिर गई। दोनों की मौत की पुष्टि जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने की। 
विज्ञापन


पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल (63) शनिवार शाम को कर्णप्रयाग में भाजपा की बैठक के बाद घर लौट रहे थे। उनके साथ कार में सलूड़ निवासी व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान (40) भी सवार थे। शाम करीब सात बजे उनकी कार पीपलकोटी के नजदीक भनेरपाणी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

आसपास के ग्रामीणों ने आवास सुनी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन खतरनाक चट्टान होने के कारण अंधेरे में कुछ पता नहीं चल पाया। काफी प्रयास के बाद भी घटनास्थल का स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा था। सुबह पुलिस एसडीआरएफ को लेकर मौके पर पहुंची। रस्सियों के सहारे एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में उतरने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक रेस्क्यू जारी

उसके बाद बदरीनाथ हाईवे के दूसरी तरफ से अलकनंदा नदी को पार करके एसडीआरएफ टीम ने खाई में जाने का प्रयास किया। जब मोहन प्रसाद थपलियाल रविवार दोपहर तक घर नहीं पहुंचे तो आशंका जताई गई कि उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। देर शाम तक रेस्क्यू जारी था। 

पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल का शव चट्टानों के बीच अटका है। रात होने के कारण अभी रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया है। सोमवार सुबह फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
-स्वाति एस भदौरिया, जिलाधिकारी, चमोली

घटना स्थल पर पहुंचे भाजपा नेता

मोहन प्रसाद थपलियाल और कुलदीप चौहान की मौत की सूचना पर भाजपा नेता भनेरपाणी पहुंचने लगे। जोशीमठ, पीपलकोटी, गोपेश्वर, चमोली सहित अन्य जगह से पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुुुंच गए। देर शाम तक रेस्क्यू चलने तक वह मौके पर ही रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें