फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : मोमबत्ती जलाकर मांगा रोस्टर में सामान्य के लिए पहला पद

Fri, 26 Jun 2020 03:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर प्रदेश के जनरल व ओबीसी कर्मचारियों ने अपने घरों में मोमबत्ती जलाकर सरकार से सीधी भर्ती के रोस्टर का पहला पद जनरल को देने की मांग की। उन्होंने पहला पद एससी को दिए जाने का विरोध किया। 

विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि प्रदेश भर में जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने रात आठ बजे अपने घरों में मोमबत्ती जलाकर प्रदेश सरकार का ध्यान अपनी मांगों को ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सीधी भर्ती के रोस्टर के हाल में जारी संशोधित आदेश का वापस लेने की मांग की गई।

साथ ही उस शासनादेश को लागू करने की मांग की गई, जिसमें पहला पद जनरल के लिए तय किया गया था। इसके अलावा मोमबत्ती जलाकर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश करने, कर्मचारियों की वेतन कटौती करने व सभी विभागों में प्रमोशन में हो रही देरी का विरोध किया गया। साथ ही सरहद पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें