लोक निर्माण विभाग रुद्रपुर के एशियन डेवलपमेंट बैंक निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार की ओर से सामने रखे गए अन्य जिलों से संबंधित प्रपत्रों के आधार पर रायल्टी जारी की। इससे ठेकेदार को 41.16 लाख का अतिरिक्त भुगतान हुआ। यह भी सामने आया कि ठेकेदार 14.08 करोड़ रुपये जुर्माने के भुगतान का भी उत्तरदायी था।
ये मामले भी आए सामने
समाज कल्याण : अपात्र लोगों को दे दिए 57.20 लाख रुपये। जिला समाज कल्याण अधिकारी नेनीताल और देहरादून ने अपात्र गैर गरीबी रेखा वाले 286 लोगों को राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के तहत 57.20 लाख रुपये दे दिए।
खनन विभाग : 237.10 करोड़ रुपये का नुकसान। खनन से राजस्व पर लगातार तवज्जो दे रही है। कैग रिपोर्ट में सामने आया कि खनन विभाग ने जरूरी प्रपत्र न होन के बावजूद ठेकेदार से पांच गुना रायल्टी नहीं वसूली। इससे 237.10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन : स्टांप ड्यूटी पर 50 प्रतिशत की अनुचित छूट दिए जाने से विभाग को 22.90 लाख का नुकसान हुआ।
राज्य कर विभाग: व्यापारियों की ओर से कर जमा करने में विलंब करने पर भी विभाग ने 76.43 लाख का अर्थ दंड नहीं लगाया। इसी तरह गलत कर गणना होने के कारण विभाग को 29.62 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। 14.70 लाख रुपये का इनपुट टेक्स क्रेडिट नहीं किया गया और इस वजह से 44.10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। राज्य कर विभाग ने रियायती प्रपत्र पर फर्म की खरीद पर 18.18 लाख रुपये का अर्थदंड नहीं लगाया।