फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: निजी दौरे पर दून पहुंचे एक्टर आमिर खान, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

Sun, 13 Dec 2020 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड कलाकार आमिर खान ने दून में सड़क पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। अपने निजी दौरे पर दून पहुंचे आमिर जाखन स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर रुके हैं। आमिर के दून पहुंचने की खबर सुनते ही सड़क पर उनके प्रशासकों का जमावड़ा लग गया। 

विज्ञापन


रविवार को दून पहुंचे आमिर खान ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के साथ जमकर सेल्फी भी ली। दून पहुंचने पर बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने रुद्राक्ष की माला भेंट कर आमिर का स्वागत किया।

अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए उन्होंने एक बार फिर अपना लुक बदल लिया है। इस बार उन्होंने क्लीन शेव लुक अपनाया है। फिल्म में उनके कई लुक्स में से एक लुक ये भी होगा। इससे पहले फिल्म के निदेशक अद्वैत चौहान ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था, जिसमें आमिर बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ एक सरदार के रूप में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें