फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल : काकड़ीघाट के पास बोलेरो कोसी नदी में गिरी, दो लोगों की मौत, छह घायल

Wed, 21 Oct 2020 04:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी(नैनीताल)
विज्ञापन
दो लोगों की मौत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार की रात तीन बजे काकड़ीघाट कोसी नदी में बोलेरो टैक्सी वाहन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस और 108 सेवा की मदद से घायलों का निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया।

विज्ञापन



हल्द्वानी से बागेश्वर की तरफ जा रही बोलेरो कार संख्या यूके 01टीए 7770 रात तीन बजे के करीब काकड़ीघाट के पास पहुंची ही थी कि वाहन का स्टेयरिंग लॉक होने और ब्रेक फेल होने से बोलेरो कोसी नदी में जा गिरी।


हादसे ही खबर मिलते ही खैरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को नदी से निकालकर सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया।

विज्ञापन

108 सेवा की मदद से घायलों का निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया

मोहम्मद रफी शेख (39) पुत्र अब्दुल्ला से रूम नंबर सी/23 प्लाट विश्वघाती गेट न. आठ आशियाना टावर मलवानी मलाड वेस्ट मुंबई और अरमान (19) पुत्र नबी हुसैन भोट रामपुर यूपी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया हादसे में राजेन्द्र सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी छानी ल्वेशाल कौसानी अल्मोड़ा, धीरज मेहरा पुत्र आनन्द मेहरा मल्ला वर्धो बेतालघाट, संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह दोनों निवासी गागरीगोल बागेश्वर, हीरा सिंह पुत्र केदार सिंह नया गांव कालाढूंगी नैनीताल व बलराम पुत्र अमर सिंह निवासी रम्पूरा कंडिया रोड भौरा बरेली यूपी घायल हो गए।

दोनों मृतक रामपुर से बागेश्वर कारपेंटरी के काम के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद समान इधर उधर कोसी नदी में बिखर गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें