सीएम को चारधाम यात्रा की जानकारी दी
श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की और चारधाम यात्रा की जानकारी दी। बताया कि इस सीजन में रिकॉर्ड 31 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं के दर्शन करने का सिलसिला निरंतर आगे बढ़ता ही रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़ी हर विकास योजनाओं पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी ताकि चारधाम यात्रा का सफलतापूर्वक संचालन किया जा सके। ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा मार्गों में किसी भी तरह का कोई कष्ट नहीं हो। चारधाम यात्रा को लेकर भी कई सुझाव दिए हैं। जिस पर मंदिर समिति काम करेगी। बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि बीकेटीसी जल्द मुख्यमंत्री के सुझावों पर अमल करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्लान करेगी।