फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले बीकेटीसी के सीईओ की प्रतिनियुक्ति समाप्त, पर्यटन विभाग ने जारी किए आदेश

Tue, 17 Mar 2026 10:13 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

29 जुलाई 2024 को विजय प्रसाद थपलियाल को प्रतिनियुक्ति पर बीकेटीसी में सीईओ पद तैनात किया गया था। अब पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले प्रतिनियुक्ति को निरस्त कर उन्हें पद से कार्यमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) विजय प्रसाद थपलियाल की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें मूल विभाग कृषि उत्पादन मंडी समिति में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को शासन स्तर पर पर्यटन विभाग ने आदेश जारी किए। 29 जुलाई 2024 को विजय प्रसाद थपलियाल को प्रतिनियुक्ति पर बीकेटीसी में सीईओ पद तैनात किया गया था। अब पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले प्रतिनियुक्ति को निरस्त कर उन्हें पद से कार्यमुक्त कर दिया है। बता दें कि हाल ही में रूप छड़ी को उत्तराखंड से बाहर भेजा गया था। बीकेटीसी के कुछ अधिकारियों ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में रूप छड़ी भेज दी थी।

चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए बनेगी SOP; गर्भ गृह व परिसर में फोटो-वीडियो बैन, पूजा शुल्क में हुई बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर तीर्थपुरोहितों ने आपत्ति जताई थी। इस मामले की शासन और बीकेटीसी के स्तर पर जांच चल रही है। इसके अलावा हेली कंपनियों पर तीन करोड़ की बकाया राशि की वसूली में कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के मुताबिक बीकेटीसी में जनरेटर भी महंगे दाम पर खरीदा गया था। इन तमाम प्रकरणों के चलते बीकेटीसी चर्चाओं में रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें