उत्तराखंड भाजपा अपने एक और विधायक सुरेश राठौर को लेकर असहज है। राठौर पर एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। पार्टी इस मामले में राठौर से जवाब मांगेगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि मामला पुराना है और ज्वालापुर के पार्टी विधायक सुरेश राठौर की ओर से महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
इसके बाद महिला ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। प्रदेश महामंत्री के मुताबिक, फिलहाल इस मामले में पार्टी विधायक से जवाब मांगा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष इस संबंध में विधायक को निर्देश देंगे।चुनावी साल में पार्टी विधायक पर दर्ज मुकदमे को लेकर भाजपा असहज है। इससे पहले भी पार्टी अपने एक अन्य विधायक को पर मुकदमे को लेकर खासी असहज रही है। उधर, कांग्रेस ने इस मसले पर पार्टी की घेराबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल उठाया है।