विकास कार्यों से ही आगे बढ़ेंगे
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि पार्टी ने अपने एजेंडे में शामिल राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 समेत कई मुद्दों को पूरा किया। समान नागरिक संहिता पर भी पार्टी आगे बढ़ी है। लेकिन एजेंडे के साथ विकास कार्यों को लेकर ही हमें आगे बढ़ना है। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, प्रवक्ता, मोर्चाओं के अध्यक्षों ने शिरकत की।
जी-20 से उत्तराखंड को मिलेगा वैश्विक मंच
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से ऋषिकेश में होने वाले आयोजनों से प्रदेश को अपनी संस्कृति, विचारों एवं सामाजिक पहचान को विदेशों तक पहुंचाने का व्यापक मंच मिलेगा।
मिशन इलेक्शन में जुटेगी टीम, दिसंबर तक गठन
अगले साल होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुट जाएगी। दिसंबर महीने तक पार्टी की पूरी टीम बन जाएगी। 12 दिसंबर तक जिलों की टीम और 31 दिसंबर तक मंडलों की टीम घोषित हो जाएगी।
हम प्रदेश में सशक्त बूथ, सशक्त पन्ना प्रमुख अभियान के तहत प्रत्येक वर्ग, जाति समेत सभी लोगों को उनकी योग्यता एवं सक्रियता के आधार पर जोड़ते हुए 51 फीसदी के लक्ष्य की ओर बढेंगे।
- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा