फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : बंगाल हिंसा पर टीएमसी के खिलाफ सभी 252 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Wed, 05 May 2021 11:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्येक मंडल में 20 की संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन
भाजपा का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की घटनाओं के विरोध में बुधवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर के सभी 252 मंडलों में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्येक मंडल में 20 की संख्या में शामिल होकर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। भाजपा के देश भर के करोड़ों कार्यकर्ता ‘संगठन ही सेवा अभियान’ के मंत्र को लेकर जनमानस की सेवा में कार्यरत हैं। कहा कि ममता की तृणमूल कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, मारपीट और दफ्तर फूंकने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका घोर विरोध करती है। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर मूकदर्शक बने अन्य विपक्षी दलों के रवैये को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

बंगाल का संग्राम: 'दीदी' की जीत पर हरिद्वार में भाजपा नेता ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न, खूब हुई चर्चा, तस्वीरें...
विज्ञापन


कौशिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस हिंसा फैला रही है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों, दुकानों पर हमला किया और साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या भी की गई। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत या हार होती रहती है, लेकिन ऐसी घटनाएं शर्मसार करती हैं। उन्होंने पश्चिमी बंगाल में हिंसक घटनाओं को रोकने की मांग की है।
विज्ञापन


कौशिक ने कहा भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की कीमत पार्टी के लिए अनमोल है और हम इस प्रकार की हिंसा कतई बर्दाश्त नही करेंगे। अगर हमें बंगाल जाकर वहां की सरकार का विरोध प्रदर्शन करना पड़े तो उसके लिए भी हम तैयार हैं। लेकिन हम इस प्रकार से अपने कार्यकर्ताओं को हिंसक घटनाओं के बीच नही छोड़ सकते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें