फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, पार्टी से बाहर नहीं जाऊंगा - भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल

Fri, 16 Oct 2020 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांसद अजय भट्ट - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
विज्ञापन

विवादास्पद बयानबाजी के कारण अनुशासनहीनता के नोटिस का सामना कर रहे भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल ने कहा कि उनकी सरकार या संगठन को बदनाम करने का कोई इरादा नहीं है। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और किसी भी सूरत में पार्टी लाइन से बाहर नहीं जाएंगे।

विज्ञापन


यह बात फर्त्याल ने उनके मामले में गठित जांच समिति के अध्यक्ष सांसद अजय भट्ट से दूरभाष पर कही। भट्ट के मुताबिक, फर्त्याल से उनकी दूरभाष पर दो दौर की बातचीत हो चुकी है। अभी फर्त्याल से एक और दौर की बैठक होनी है। इसलिए अब 17 अक्तूबर के बाद ही वह प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। इससे पूर्व वह व समिति के सदस्य सांसद अजय टम्टा फर्त्याल के साथ बैठेंगे।

भट्ट के मुताबिक, फर्त्याल से उनकी दूरभाष पर जो बात हुई है, उसमें उन्होंने अपना पूरा पक्ष बयान किया है। उनका कहना है कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हूं। पार्टी से बाहर से नहीं जाएंगे। भट्ट के मुताबिक, जब से पार्टी ने उन्हें ताकीद किया है, उन्हें कोई विवादास्पद बयान नहीं दिया है। उनकी सरकार को बदनाम करने की कोई इंटेशन नहीं है। उनका कहना है कि उनके मामले में पार्टी जो भी निर्णय लेगी वह उन्हें मान्य होगा।
विज्ञापन


सीएम से कराएंगे के समाधान
भट्ट ने कहा कि उन्होंने फर्त्याल को आश्वासन दिया है कि वह मुख्यमंत्री से उनके मसलों का समाधान कराएंगे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष को 16 अक्तूबर को रिपोर्ट सौंपनी थी। लेकिन अब 17 अक्तूबर के बाद रिपोर्ट सौंपेंगे। इससे पूर्व वह फर्त्याल के साथ एक दौर की बैठक करेंगे। इस बैठक के बाद रिपोर्ट फाइनल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 17 पार्टी के प्रदेश कार्यालय भवन के शिलान्यास के अवसर पर भी वह देहरादून आ सकते हैं। इस दौरान फर्त्याल के साथ बैठक हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें