फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, कांग्रेस पर लगाया स्पीकर के अपमान का आरोप

Fri, 17 Mar 2023 10:21 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सभी जिलों में प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाकर आरोपी विधायकों से सार्वजनिक माफी की मांग करेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा गैरसैंण सदन में कांग्रेस विधायकों ने राज्य की पहली महिला स्पीकर का अपमान किया है। जो पूरे प्रदेश की मातृशक्ति का अपमान है। इसके विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता सभी जिलों में प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस के महिला विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाकर आरोपी विधायकों से सार्वजनिक माफी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा राज्य के निर्माण से लेकर राज्य के विकास में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है।

Uttarakhand: भराड़ीसैंण में फिर सन्नाटा...चार दिन में निपटाया छह दिन का सत्र , 21 घंटे 36 मिनट चली कार्यवाही
विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों ने सदन के अंदर न केवल सांविधानिक परंपरा और अनुशासन को तार-तार किया, बल्कि स्पीकर चेयर पर बैठी मातृशक्ति का जानबूझकर अपमान किया। यह अपमान विधानसभा अध्यक्ष का नहीं बल्कि राज्य की 60 लाख महिलाओं का अपमान है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को मातृशक्ति का आगे बढ़ना एवं अहम जिम्मेदारियों को निभाना स्वीकार नहीं है। भाजपा मातृशक्ति के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें