जांच एजेंसियों के सबूत न्यायालय कर रहे स्वीकार
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के आरोपों पर पूछे गए सवाल के जवाब में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जांच एजेंसियों के सबूतों को न्यायालय स्वीकार कर रहे हैं। फिर पाक-साफ होने का दावा क्यों किया जा रहा है।
भर्तियों पर लिया गया एक्शन, अब मामला हाईकोर्ट में
विजयवर्गीय ने विधानसभा में भर्तियों पर मंत्री पर कार्रवाई के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायत पर विधानसभा ने एक्शन लिया है। अब मामला हाईकोर्ट में है। हालांकि वह इस मामले में किसी भी मंत्री पर कार्रवाई के सवाल को टाल गए।
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का सूत्र दिया
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को अलग-अलग बैठकों में पार्टी के मेयरों, नगर पालिका अध्यक्षों, नगर पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों व जिला सहकारी समितियों के अध्यक्षों से बातचीत की। उन्होंने जिले, महानगर से लेकर कस्बों व गांवों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व वहां संचालित विकास के कामों का फीडबैक लिया व आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा आज केंद्र से लेकर प्रदेश तक व प्रदेश से लेकर गांवों तक अधिकांशतया भाजपा की सरकार ही जनता की पसंद है, ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी है कि उनके विश्वास पर खरा उतरें। विजयवर्गीय ने सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में सहकारिता विभाग की बैठक ली।