वर्तमान में फिक्स और एनर्जी चार्ज रुपये में प्रति यूनिट
यूनिट - फिक्स चार्ज - एनर्जी चार्ज
100 यूनिट, प्रति माह से ऊपर, 60 रुपये, 2.80
101से 200 यूनिट, 95, 3.75
201 से 400 यूनिट, 165, 5.15
400 यूनिट से ऊपर, 260, 5.90
उपभोक्ताओं और निगम दोनों को फायदा
ऊर्जा निगम की इस स्कीम से लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। अभी तक प्रति यूनिट घरेलू उपभोक्ताओं को 2.80 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से एनर्जी चुकाना चाहता है। अगर उपभोक्ता प्रीपेड मीटर लगाता है तो उसे प्रति यूनिट एनर्जी चार्ज में चार प्रतिशत कम देना पडे़गा। इससे बिल में काफी कमी होगी।
पांच किलोवाट से ऊपर वाले उपभोक्ताओं को भी काफी फायदा मिलेगा। उन्हें एनर्जी चार्ज के रूप में तीन प्रतिशत कम चुकाना पड़ेगा। इस सिस्टम से निगम को भी फायदा होगा। इससे निगम को एडवांस में बिल का पैसा मिलेगा और रीडिंग आदि की झंझट नहीं रहेगा।
यह स्कीम उपभोक्ताओं और निगम के हित में है, लेकिन अभी तक उपभोक्ता इसका लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इससे उपभोक्ता अपने बिलों में चार प्रतिशत की कमी ला सकते हैं। दूसरी ओर निगम को भी मीटर रीडिंग आदि से निजात मिलेगी ओर एडवांस में पैसा मिलेगा।
-ईई, एपीडीआरपी, सुधीर कुमार