फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में हाई सिक्योरिटी प्लेट न लगाने वाले वाहनों की फिटनेस पर रोक

Tue, 27 Oct 2020 02:40 AM IST
अलका त्यागी गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • प्लेट लगाने में लापरवाही पर विभाग सख्त, प्लेट लगाने के बाद ही लिए जा रहे आवेदन
  • आरटीओ अब चेकिंग अभियान चलाकर करेगा हाई सिक्योरिटी प्लेट न लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) न लगाने वाले व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच पर रोक लगा दी गई है। नई व्यवस्था तहत के तहत वाहनों का फिटनेस कराने से पहले एचएसआरपी लगाना अनिवार्य है। इसके बाद ही फिटनेस जांच के लिए आवेदन किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


बता दें, निजी व कॉमर्शियल वाहनों में एचएसआरपी लगाने की अनिवार्यता एक साल पहले लागू की गई थी, लेकिन प्लेट लगाने में लगातार हो रही लापरवाही पर अब विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसके तहत अब एआरटीओ कार्यालय में फिटनेस के लिए आने वाले कॉमर्शियल वाहनों में सबसे पहले एचएसआरपी की जांच की जा रही है।

प्लेट न होने पर वाहनों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। बीते 15 दिनों में 100 से ज्यादा वाहन स्वामियों को एचएसआरपी न लगाने के कारण लौटाया दिया गया। एआरटीओ द्वारिका प्रसाद ने कहा कि विभाग का मकसद है कि शत-प्रतिशत वाहनों में एचएसआर प्लेट लगाई जाए, क्योंकि यह प्लेट सुरक्षा के लिहाज से भी जरूरी है। आरटीओ कार्यालय में ही प्लेट लगाने वाली कंपनी का कार्यालय भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 फीसद से ज्यादा वाहनों में प्लेट नहीं

विभाग के अनुसार जिले में 40 हजार से ज्यादा कॉमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। अनुमान के मुताबिक इनमें करीब 20 फीसद से ज्यादा वाहनों में प्लेट नहीं हैं। निजी वाहनों की बात करें तो यह आंकड़ा और भी ज्यादा है। खासकर टू-व्हीलर व फोर व्हीलर स्वामी प्लेट लगाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत के अनुसार विभाग अब चेकिंग अभियान भी चलाएगा।

व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच से पहले एचएसआर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। अब इसके बाद ही फिटनेस के लिए आवेदन स्वीकार किया जाएगा। एआरटीओ कार्यालय को लाइसेंस व अन्य कार्य के लिए आने वाले लोगों को भी एचएसआर प्लेट लगाने को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
-दिनेश चंद्र पठोई, आरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें