फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली हिमस्खलन : सुमना हादसे में अब तक 17 शव बरामद, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sat, 01 May 2021 11:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

अभी तक बर्फ में दबे 17 शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि अभी भी एक मजदूर लापता है।
विज्ञापन
सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुमना में हुए हिमस्खलन के बाद बीआरओ के मजदूरों की खोज में सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक बर्फ में दबे 17 शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि अभी भी एक मजदूर लापता है।

विज्ञापन


उत्तराखंड : ढाई माह बाद फिर दहशत में आई नीती घाटी, सात फरवरी को यहीं हुई थी ऋषि गंगा त्रासदी

बरामद किए शवों को बीआरओ और जिला प्रशासन की ओर से झारखंड सरकार के सुपुर्द कर दिए गए हैं। वहीं, मलारी हाईवे को प्रभावित क्षेत्र सुमना तक खोल दिया गया है। क्षेत्र में दो दिनों से मौसम खराब होने के कारण बीआरओ की जेसीबी को बर्फ हटाने में दिक्कतें आ रही हैं। सभी शवों की शिनाख्त कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा में मृतक बीआरओ के ये सभी मजदूर झारखंड राज्य के रहने वाले थे। हादसे में बचाए गए 384 मजदूरों को अभी भी सेना कैंप में रखा गया है। यहीं मजदूरों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। मलारी से सुमना तक सड़क मार्ग खुलने के बाद वाहनों से मजदूरों को जोशीमठ लाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें