फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : ढाई माह बाद फिर दहशत में आई नीती घाटी, सात फरवरी को यहीं हुई थी ऋषि गंगा त्रासदी

Sun, 25 Apr 2021 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

सुमना में हिमस्खलन की जानकारी मिलते ही सड़कों पर जमा हो गए ग्रामीण, बार-बार देखते रहे धौली गंगा का जलस्तर।
विज्ञापन
ढाई माह बाद फिर से ग्रामीण दहशत में - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के चमोली जिले की नीती घाटी में ढाई माह बाद फिर से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। सुमना में हिमस्खलन से तपोवन, रैणी, सुरांईथोटा क्षेत्र के ग्रामीणों की रातों की नींद फिर उड़ गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड हिमस्खलन : सुमना में बीआरओ कैंप के पास एक नहीं दो बार आया था बर्फिला तूफान, तस्वीरें

शुक्रवार शाम को हुई सुमना आपदा के बाद ग्रामीण घरों से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए। ग्रामीण रातभर एक दूसरे को फोन कर घटना की जानकारी लेते-देते रहे।

कई दिन से हो रही बर्फबारी से उत्तराखंड के चमोली में टूटा ग्लेशियर, तस्वीरों में देखें आपदा का मंजर
विज्ञापन


विगत सात फरवरी को ऋषि गंगा की त्रासदी के बाद सुमना में हिमस्खलन की घटना ने ग्रामीणों को फिर से झकझोर दिया है। दो माह 16 दिन बाद नीती घाटी में फिर हिमस्खलन की घटना हुई है। इस बार यह घटना जोशीमठ से 94 किलोमीटर दूर सुमना क्षेत्र में हुई है। रैणी गांव के शीर्ष भाग से ऋषिगंगा निकलती है, जबकि सुमना चीन सीमा पर स्थित बाड़ाहोती क्षेत्र में है।

विज्ञापन

क्षेत्र में बीते 21 अप्रैल से लगातार बर्फबारी

यहां ग्लेशियरों से होतीगाड और धौली गंगा निकलती है जो रैणी में ऋषिगंगा से मिल जाती है। क्षेत्र में बीते 21 अप्रैल से लगातार बर्फबारी हो रही थी, जिससे नीती घाटी के ग्रामीण अपने घरों में ही थे। सुरांईथोटा में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) का बेस कैंप है।

सुमना में हुए हिमस्खलन की सूचना सबसे पहले यहां के अधिकारी-कर्मचारियों को मिली। यह सूचना धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीण जानकारी जुटाने के लिए बाजार में इकट्ठा होने लगे और धौली गंगा के जलस्तर को बार-बार निहारते रहे।

रात होने पर वे एक दूसरे को फोन कर आपदा की जानकारी लेते रहे। कागा गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा और द्रोणागिरी के उदय सिंह रावत का कहना है कि सुमना और ऋषि गंगा क्षेत्र में पहले भी हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं, लेकिन तब विकास कम होने से निचले क्षेत्रों में नुकसान कम होता था।

आज सड़क मार्ग के साथ ही नदियों के किनारे ही आवासीय भवनों का निर्माण हो रहा है, जिससे छोटी-छोटी आपदाएं भी विकराल हो रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें