फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर हमला : पुलिसकर्मियों पर महिलाओं ने किया हमला, महिला कांस्टेबल को बाल पकड़कर घसीटा

Sat, 05 Dec 2020 08:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पति की शिकायत पर पत्नी को चौकी में बुलाने के लिए गए पुलिसकर्मियों पर महिलाओं ने हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला कांस्टेबल के बाल पकड़कर उसे घसीट दिया और हाथापाई भी की। घटना की वीडियो बना रहे कांस्टेबल का मोबाइल छीनकर उसके साथ अभद्रता की। पुलिस ने मुख्य आरोपित महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया था। हालांकि, खबर लिखी जाने तक मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन


शनिवार को भूतबंगला निवासी एक युवक ने रम्पुरा पुलिस चौकी में बताया कि 2017 में क्षेत्र की एक युवती से उसका विवाह हुआ था। विवाह के 20 दिन बाद ही पत्नी ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया था जो अदालत में विचाराधीन है। इसके बाद से दोनों अलग-अलग रहते हैं। 

युवक ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह पत्नी जबरन घर में घुस गई। शिकायत के बाद रम्पुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने कांस्टेबल लीला आर्या और आसिफ को महिला को बुलाने के लिए उसके घर भेजा था। पुलिसकर्मियों को घर में देख महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और आत्महत्या की धमकी भी दे डाली। इसी बीच, एक अन्य महिला भी मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों महिलाओं ने महिला कांस्टेबल से बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने महिला कांस्टेबल को बाल पकड़कर घसीट दिया। मोबाइल से वीडियो बना रहे कांस्टेबल आसिफ का मोबाइल छीन लिया। दोनों पुलिसकर्मी हमलावरों के चंगुल से बचकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर लिखाई। महिला कांस्टेबल ने दो नामजद महिलाओं समेत एक-दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

यूएस नगर में पिछले पांच वर्षों में पुलिस पर 17 बार हुए हमले 

1- सात जून 2016 को रुद्रपुर में बाइक चोर की तलाश के दौरान पुलिस पर हमला
2- 27 अक्तूबर 2017 को रुद्रपुर में दबंगों ने होमगार्ड का गला पकड़ा, सिपाही को पीटा
3- 29 अक्तूबर 2017 को काशीपुर रोड पर चेकिंग के दौरान दरोगा और पुलिस कर्मियों से अभद्रता 
4- 17 नवंबर 2017 को रुद्रपुर में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड पर तीन बदमाशों ने किया पथराव 
5- 10 दिसंबर 2017 को कोसी खनन क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला 
6- 26 दिसंबर 2018 को रम्पुरा में पकड़े गए शराब तस्कर को चौकी ले जाने पर पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से हमला 
7- 26 जनवरी 2018 को गांधी पार्क में छात्र नेता ने सीपीयू कर्मियों से की धक्कामुक्की
8-  23 फरवरी 2018 को भैंस चुराकर ले जा रहे पशु तस्करों को रोकने पर कंपनी कमांडर होमगार्ड पूरन सिंह पर फायरिंग, मौत 
9- सात मई 2018 को डीडी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान सीपीयू दरोगा दान सिंह के साथ बाइक सवार दो युवकों ने की मारपीट  
10 -26 मार्च 2019 को कुंडेश्वरी थाने में खनन कारोबारियों ने शिक्षा मंत्री के सामने एसआई पर किया हमला 
11- 28 नवंबर 2019 को सिटी क्लब के बाहर बरातियों ने पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर मोबाइल छीना
12-  30 अप्रैल 2020 को पंतनगर नगला में सब्जी ले रहे लोगों को रोकने पर पुलिस कर्मियों पर हमला 
13- 10 मई 2020 को रामपुर सीमा के पास स्कूटी सवार युवकों ने दो सिपाहियों पर चाकू से किया हमला
14- 15 मई 2020 को बाजपुर में शराब की भट्ठियां तोड़ने गई पुलिस टीम पर हमला 
15- 17 मई 2020 को काशीपुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस से मारपीट 
16- 29 मई 2020 को जसपुर की नादेही सीमा पर एसपीओ के बाद दरोगा से हुई मारपीट 
17- 05 दिसंबर 2020 महिला कांस्टेबल और कांस्टेबल से मारपीट कर अभद्रता 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें