फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अटल आयुष्मान योजना में निशुल्क इलाज की दरें बढ़ीं, एक नवंबर से लागू होंगे नए रेट

Wed, 06 Oct 2021 08:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

योजना में इलाज की दरें कम होने के कारण सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की ओर से दरें बढ़ाने की मांग की जा रही थी। 
विज्ञापन
डॉक्टर से सलाह लेते मरीज(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल आयुष्मान भारत और उत्तराखंड आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज की दरें बढ़ाई गई हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के निर्णय के बाद राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने भी नई दरों को लागू करने का फैसला लिया है। एक नवंबर 2021 से नई दरें लागू होंगी। 

विज्ञापन


योजना में इलाज की दरें कम होने के कारण सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की ओर से दरें बढ़ाने की मांग की जा रही थी। वहीं, कई बड़े निजी अस्पताल दरें कम होने से गोल्डन कार्ड पर इलाज करने में आनाकानी कर रहे थे। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 219 अस्पताल सूचीबद्ध हैं। जिसमें 119 निजी अस्पताल हैं।

लंबे समय से निजी अस्पतालों की ओर से इलाज की दरें बढ़ाने की मांग की जा रही थी। प्राधिकरण ने अस्पतालों के सुझावों को समय-समय पर केंद्र सरकार से साझा किया। जिससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने सूचीबद्ध चिकित्सालयों में उपचार के लिए निर्धारित दरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में 1669 बीमारियों का इलाज चिह्नित

एक नवंबर 2021 से प्रदेश के सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज की नई दरें लागू हो जाएंगी। योजना में 1669 बीमारियों का इलाज चिह्नित है। जिसमें 409 बीमारियों के पैकेज की दरों में 10 से 100 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है।

जिसमें कैंसर, हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, सामान्य सर्जरी का इलाज भी शामिल है। कुछ बीमारियों के पैकेज में 5 से 6 गुना तक की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि पैकेज की दरों में बढ़ोतरी से सूचीबद्ध अस्पतालों में मरीजों को गुणवत्ता चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने में आसानी होगी।

348862 मरीजों का हुआ इलाज
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान ने 31 अक्तूबर तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के आईटी सिस्टम में इलाज की नई दरें अपडेट कर दी जाएंगी। राज्य में तीन सालों से आयुष्मान योजना संचालित है। अब तक 44.71 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। 348862 मरीजों का सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज कराया गया। जिसमें 477 करोड़ व्यय की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें