फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, की स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग

Sat, 17 Jul 2021 12:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा था कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली विधानसभा परिसर में पर्यावरणविद् बहुगुणा की स्मृति में पौधरोपण कर उनके चित्र का अनावरण किया था। साथ ही स्व. सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव और प्रदीप बहुगुणा को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंटकर सम्मानित किया और परिवार को सम्मान स्वरूप एक लाख का चेक प्रदान किया था।  

विज्ञापन


केजरीवाल ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से अपील करते हुए कहा था कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। कहा कि भले ही शरीर के रूप में स्व. बहुगुणा हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका जीवन और संदेश हमेशा हमारे साथ रहेगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना था कि विधानसभा में उन लोगों का चित्र लगा है, जिन्होंने हमारे भारत को भारत बनाने का काम किया है।

जब भी हम विधानसभा आएंगे, स्व. बहुगुणा के दर्शन से मार्गदर्शन मिलेगा। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा ने चिपको आंदोलन के जरिए संदेश दिया कि हमें पर्यावरण को बचाना आवश्यक है। 

विज्ञापन

आप आज से बिजली गारंटी अभियान चलाएगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के एलान के बाद आम आदमी पार्टी आज 17 जुलाई से पूरे प्रदेश में बिजली गारंटी अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के माध्यम से आप कार्यकर्ता 20 लाख से ज्यादा घरों तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें