फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चार जिलों के 12 निकायों में गरीबों के लिए बनेंगे 2187 आशियाने, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Mon, 07 Nov 2022 11:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बैठक में विभिन्न जिलों के अलग-अलग निकायों में गरीबों के आवास बनाने के प्रस्ताव रखे गए। इसमें देहरादून के एक, हरिद्वार के तीन, ऊधमसिंह नगर के पांच और पिथौरागढ़ के तीन निकायों के 2187 आवासों पर मुहर लग गई।
विज्ञापन
घर(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में चार जिलों के 12 निकायों में गरीबों के लिए 2187 आशियाने बनेंगे। सोमवार को हुई तकनीकी समिति की बैठक में इस पर मुहर लग गई। अब यह प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा। सोमवार को निदेशक शहरी विकास नवीन पांडेय की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की तकनीकी समिति की बैठक बुलाई गई।

देश-विदेश में छाई जोशी बंधुओं की चाय:  हर तरफ ‘मिस्टर हब्ज’ की चर्चा, रोचक है इन तीन भाइयों की कामयाबी की कहानी

बैठक में विभिन्न जिलों के अलग-अलग निकायों में गरीबों के आवास बनाने के प्रस्ताव रखे गए। इसमें देहरादून के एक, हरिद्वार के तीन, ऊधमसिंह नगर के पांच और पिथौरागढ़ के तीन निकायों के 2187 आवासों पर मुहर लग गई। बैठक के बाद शहरी विकास निदेशक नवीन पांडेय ने बताया कि बैठक में 12 निकायों की डीपीआर पर मुहर लग गई है। अब प्रस्ताव केंद्र को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

कहां कितने आवास

जिला-                 निकाय-       भवन
हरिद्वार              पिरान कलियर   958
हरिद्वार             भगवानपुर         300
हरिद्वार              पाटलीगुर्जर      178
देहरादून            सेलाकुई            59
ऊधमसिंह नगर   खटीमा             71
ऊधमसिंह नगर   नानकमत्ता        21
ऊधमसिंह नगर   गुलरभोज         11
ऊधमसिंह नगर   जसपुर            58
ऊधमसिंह नगर  काशीपुर          382
पिथौरागढ़         पिथौरागढ़         37
पिथौरागढ़         धारचूला            22
पिथौरागढ़         गंगोलीहाट         90

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें