फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: उत्तरकाशी पहुंचीं अपर्णा यादव, किए काशी विश्वनाथ के दर्शन, बजट को बताया मील का पत्थर

Wed, 01 Feb 2023 07:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

बुधवार देर शाम अपर्णा यादव उत्तरकाशी पहुंचीं। हेलीकाॅप्टर से हेलीपैड मातली पहुंचने के बाद वे उत्तरकाशी सड़क से पहुंचीं। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
उत्तरकाशी पहुंचीं अपर्णा यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु व भाजपा नेता अपर्णा यादव बुधवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी पहुंचीं। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को महिलाओं के लिए मील का पत्थर बताया है। अर्पणा यहां अपने मायके डुंडा ब्लॉक के सैंणी में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आई हुई हैं।

विज्ञापन


Budget 2023: सीएम धामी ने कहा- शानदार बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री को बधाई, हरीश रावत की जानें प्रतिक्रिया

बुधवार देर शाम अपर्णा यादव उत्तरकाशी पहुंचीं। हेलीकाॅप्टर से हेलीपैड मातली पहुंचने के बाद वे उत्तरकाशी सड़क से पहुंचीं। यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है। यह बजट महिलाओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अपर्णा अपने मायके डुंडा ब्लॉक के सैंणी में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पहुंची हैं। उनके पिता अरविंद बिष्ट ने अपने घर में पांच दिवसीय अनुष्ठान रखा है। अपर्णा के पिता उत्तर प्रदेश में सूचना आयुक्त रह चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें