फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चमोली की घटना के बाद मुख्य सचिव ने दिए सभी कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश

Thu, 20 Jul 2023 02:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के परीक्षण की कार्रवाई विभाग के मानकों के अनुसार व प्रत्येक तीन माह में सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
मुख्य सचिव एसएस संधू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली में हुए हादसे के बाद गुरुवार को मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सभी विभागों में विद्युत आपूर्ति की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों व शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का परीक्षण कराए जाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


Chamoli: अलकनंदा के तट पर एक साथ जलीं 11 चिताएं, हर ओर मची चीत्कार, नहीं रुक रहे आंसू, दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सभी उच्चाधिकारियों को अपने प्रभाराधीन विभागों के विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देशित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षण कराए जाने के साथ ही प्रभारी अधिकारी से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों के परीक्षण की कार्रवाई विभाग के मानकों के अनुसार व प्रत्येक तीन माह में सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें