फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर, कोरोना और सोशल डिस्टेंसिंग के चलते नहीं मिल पाए प्रशंसक

Thu, 17 Dec 2020 10:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई (File Photo)
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मसूरी पहुंचे। शहर के गांधी चौक क्षेत्र स्थित एक होटल मे ठहरे अनुपम खेर के कुछ दिन अभी मसूरी में ही रहने की संभावना है। लेकिन, अनुपम खेर दूसरे दिन भी अपने प्रशंसकों से नहीं मिल पाए। कोरोना और सोशल डिस्टेंसिंग के चलते संभवत अनुपम खेर अपने चाहने वालों से दूर रहे। इससे उनके प्रशंसकों में मायूसी देखने को मिली।

विज्ञापन


पहाड़ों की रानी मसूरी में कुछ दिन से फिल्म की शूटिंग हो रही है। शूटिंग के सिलसिले में बॉलीवुड के कई और बड़े कलाकारों के मसूरी पहुंचने की सूचना है। अनुपम खेर के मसूरी पहुंचने की खबर लगते ही उनके प्रशंसक होटल के कैम्पटी रोङ स्थित गेट के बाहर बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। लेकिन, अपने चहेते अभिनेता के नहीं मिलने से प्रशंसकों में थोड़ी मायूसी देखने को मिली।

आपको बता दिया जाए फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही है। मसूरी के सिस्टर बाजार में जिस होटल में शूटिंग होनी है वहां तैयारी जोरों पर चल रही हैं। अनुपम खेर ने देहरादून और मसूरी दौरे के ट्वीट भी किए हैं। वहीं, मसूरी में पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। यहीं नहीं उम्मीद जताई जा रही है कि शहर में शूटिंग होने से लोगों को इसका लाभ जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें