कहा, फिल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार की नई गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राज्य के पर्यटन को नयी मजबूती मिलेगी। नए शूटिंग डेस्टिनेशन को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके। फिल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है।
अभिनेता अनुपम खेर ने शूटिंग के लिए प्रदेश को संपूर्ण रूप से फिल्मकारों के लिए एक फिल्म फ्रेंडली डेस्टिनेशन बताया। कहा कि यहां फ़िल्म शूटिंग करना बाक़ी प्रदेशों की तुलना में बहुत ही सरल है। कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से फिल्म और वेब सीरीज शूटिंग में तेजी आई है। अभी हाल ही अनुपम खेर स्टूडियो की फिल्म तन्वी द ग्रेट की शूटिंग भी उनके द्वारा लैंसडौन में कि गई जो 36 दिनों में पूर्ण की गई।