फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: बाबा रामदेव के बचाव में उतरे आचार्य बालकृष्ण, कहा- पूरे देश को ईसाई बनाने के लिए किया जा रहा टारगेट

Tue, 25 May 2021 01:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

बाबा रामदेव के बचाव में आचार्य बालकृष्ण की ओर से किए गए ट्वीट की सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब आलोचना भी की।
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कई दिनों से एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान से चर्चाओं में रहे योग गुरु स्वामी रामदेव के बचाव में अब आचार्य बालकृष्ण उतर आए हैं। उन्होंने बाबा रामदेव का बचाव करते हुए ट्वीट किया। आचार्य बालकृष्ण ने लिखा कि पूरे देश को ईसाई बनाने के लिए बाबा रामदेव को टारगेट किया जा रहा है। बाबा रामदेव को टारगेट कर आयुर्वेद को बदनाम किया जा रहा है। वहीं, जब इस बयान पर जब आचार्य बालकृष्ण से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जो कहना था उन्होंने ट्वीट कर दिया है। बाकी कोई बात नहीं करनी है।

उत्तराखंड: बाबा रामदेव को मानहानि का नोटिस देगा आईएमए, महामारी एक्ट में केस दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए से पूछ 25 सवाल

एलोपैथी दवाओं पर विवादित बयान को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के पत्र के बाद बाबा रामदेव ने रविवार को अपने बयान पर खेद व्यक्त किया था। वहीं, सोमवार को उन्होंने फार्मा कंपनियों और आईएमए को खुला पत्र जारी किया।

पत्र में अलग-अलग बीमारियों के स्थायी इलाज से जुड़े 25 सवाल पूछे। बाबा रामदेव ने खुला पत्र अपने ट्वीटर एकाउंट पर जारी किया। जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि कोरोनाकाल में लंबे समय से बाबा रामदेव सुर्खियों में हैं। पतंजलि के कोरोनिल दवा से कोरोना मरीजों के इलाज के दावे के बाद बीते दिनों एलोपैथी दवाओं पर उनके विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था।

बयान पर आईएमए और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की कड़ी आलोचना के बाद बाबा रामदेव को बैकफुट पर आकर बयान वापस लेना पड़ा था। लेकिन सोमवार को फार्मा कंपनियों और आईएमए के नाम 25 सवालों का खुला पत्र जारी कर रामदेव फिर सुर्खियों में आ गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें