फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः किशोरी का धर्मांतरण कराने की कोशिश का आरोप, एसएसपी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा 

Wed, 07 Jul 2021 12:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

कुछ माह पहले आरोपित पीड़ित परिवार की बेटी को भगाकर अपनी बहन के घर किच्छा ले गया था। पुलिस ने वहां से किशोरी को बरामद किया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक पर किशोरी का धर्मांतरण कराने की कोशिश का आरोप लगा है। इससे गुस्साए विधायक राजकुमार ठुकराल और विहिप कार्यकर्ताओं ने एसएसपी डीएस कुंवर का घेराव कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


मंगलवार को विधायक ठुकराल के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के कई कार्यकर्ता एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसएसपी को सौंपे पत्र में उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। यह व्यक्ति राजस्थान में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उनके घर के पास एक वर्कशाप है।

पिछले वर्ष एक प्लंबर उनके घर में काम करने आया तो उसके बेटे का नंबर ले गया। बाद में उक्त नंबर प्लंबर ने एक दूसरे समुदाय के लड़के को दे दिया। उक्त नंबर के जरिये युवक ने उनकी नाबालिग बेटी से व्हाट्सएप और फोन पर बात शुरू की और अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक ने उनकी बेटी को एक मोबाइल दे दिया। 
विज्ञापन


कुछ माह पहले आरोपित पीड़ित परिवार की बेटी को भगाकर अपनी बहन के घर किच्छा ले गया था। पुलिस ने वहां से किशोरी को बरामद किया था। जनवरी में आरोपित पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था। तीन माह जेल में रहने के बाद आरोपी जमानत पर बाहर आया और किशोरी का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपित ने किशोरी का अपहरण कर ले जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह सफल नहीं हो सका।

परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर भी आरोप लगाया है कि पुलिस कर्मियों ने बेटी को बंद कमरे में पूछताछ कर आरोपित के साथ रहने का दबाव बनाया। 28 जून को आरोपित जबरन पीड़ित परिवार के घर में घुस आया और किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। 

आरोप है कि आरोपित युवक पीड़ित की बेटी का अपहरण कर  उसका धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहा है। किशोरी के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाकर दुष्प्रचार कर बदनाम भी कर रहा है। उन्होंने आरोपित और उसके परिजनों से लड़की और उसके परिजनों को जानमाल का खतरा बताया है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहां पार्षद प्रमोद शर्मा, बिट्टू शर्मा, भुवन गुप्ता, राकेश सिन्हा, पुनीत शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें