फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aanchal Milk: अमूल के बाद अब उत्तराखंड में बढ़ सकते हैं आंचल दूध के दाम, देने होंगे इतने रुपये

Fri, 19 Aug 2022 11:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से पशुपालकों से दूध खरीद कर आंचल डेयरी का ब्रांड बाजार में बेचा जाता है। हाल ही में अमूल दूध के दाम में दो रुपये की वृद्धि की गई।
विज्ञापन
दूध(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमूल दूध के दाम बढ़ने के बाद प्रदेश सरकार भी आंचल दूध की कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को बढ़े हुए दाम का लाभ मिलेगा। पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में 25 अगस्त को होने वाली बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से पशुपालकों से दूध खरीद कर आंचल डेयरी का ब्रांड बाजार में बेचा जाता है। हाल ही में अमूल दूध के दाम में दो रुपये की वृद्धि की गई। देहरादून और हरिद्वार जिले में आंचल दूध की कीमत अमूल के बराबर ही है। ऊधमसिंह नगर, नैनीताल जिले में दूध के दाम कम हैं। इन जिलों में दूध के दाम एक से दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए जा सकते हैं। 

Lumpy Virus: देहरादून में संक्रमित मवेशियों की संख्या दो दिन में 100 के पार, विभाग के पास नहीं हैं टीके
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादकों से गुणवत्ता के आधार पर 35 से 36 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध खरीदा जाता है। चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी समेत अन्य जिलों में दूध के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। बता दें कि सहकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से प्रदेशभर में 50 हजार से अधिक दुग्ध उत्पादकों से प्रतिदिन 1.80 लाख लीटर दूध एकत्रित किया जाता है। दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना है कि दूध की कीमत पर चर्चा के लिए समितियों और विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है। हर पहलु पर चर्चा के बाद ही दाम के संबंध में कोई निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें