फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अनुमति के लिए राजस्व और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अटके 740 निवेश प्रस्ताव, सीएस ने जताई नाराजगी

Fri, 31 May 2024 06:12 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य सचिव ने निवेश प्रस्तावों के मामलों का निपटारा नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी डीएम को नए निवेश प्रस्तावों के द्वितीय स्तर की अनुमति को 30 दिन के भीतर निस्तारित करने का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन
बैठक लेती मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नए निवेश की अनुमति के लिए राजस्व व उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 740 प्रस्ताव अटके हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निवेश के लंबित प्रस्तावों पर धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निवेशकों की शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए। जिला स्तर पर नए निवेश के कॉमन एप्लीकेशन फाॅर्म का निपटारा करने के लिए 10 दिन की समय सीमा तय की।

बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने 61वीं राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने सभी डीएम को नए निवेश प्रस्तावों के द्वितीय स्तर की अनुमति को 30 दिन के भीतर निस्तारित करने का अल्टीमेटम दिया है। निवेशकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व, शिक्षा, यूपीसीएल व जिला प्रशासन को प्राथमिकता के आधार शिकायतों का निपटारा करने के सख्त निर्देश दिए।

राज्य स्तर पर उद्योग महानिदेशक को निवेशकों के लंबित कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि नए निवेश के लिए द्वितीय अनुमति के 787 प्रस्ताव लंबित हैं। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 616, राजस्व के 124, श्रम विभाग के 27, वन विभाग में एक, अग्निशमन में छह और यूपीसीएल में एक प्रस्ताव शामिल है।

जिला स्तर पर निवेश के 38 और राज्य स्तर पर 75 प्रस्ताव लंबित हैं। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडेय मौजूद थे। सभी जिलों के डीएम वर्चुअल रूप से बैठक में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में जुलाई महीने में महंगा आएगा बिजली का बिल, मांग ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

827 करोड़ के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी

महानिदेशक उद्योग के स्तर पर 827 करोड़ रुपये के नए निवेश के कॉमन एप्लीकेशन फाॅर्म स्वीकृत किए गए। इसमें फार्मा, शिक्षा, विनिर्माण से संबंधित निवेश शामिल हैं। इस निवेश से लगभग एक हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें