फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 3500 होटल, रिजॉर्ट, गेस्ट हाउस रडार पर, बनेंगे मानक, सीएम धामी ने दिए निर्देश

Tue, 27 Sep 2022 02:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा के भीतर से ही अब इस तरह की मांग उठ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत कहते हैं, सुनसान स्थानों पर बनें ऐसे रिजॉर्ट पर निगरानी रखने के लिए सरकार को गंभीरता से सोचना होगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के करीब 3500 होटल, रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस अब प्रदेश सरकार की रडार पर होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को निगरानी तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को ऐसे मानक बनाने को कहा है, ताकि ऐसे स्थलों संदिग्ध और अपराधिक किस्म के लोगों की आमद को रोका जा सके।

विज्ञापन


धामी का दिल्ली दौरा: केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे सीएम, पर्यटन मंत्री से करेंगे विकास के मुद्दों पर बात

भाजपा के भीतर से ही अब इस तरह की मांग उठ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत कहते हैं, सुनसान स्थानों पर बनें ऐसे रिजॉर्ट पर निगरानी रखने के लिए सरकार को गंभीरता से सोचना होगा। इसके लिए मानक बनाने होंगे। साथ ही ऐसे कार्यस्थल पर बेटियों के समय और उन्हें घर तक छोड़ने का प्रावधान भी करना होगा। 

विज्ञापन

अलग नियामक बनाने की जरूरत 

पर्यटन राज्य होने की वजह से राज्य में कोई भी सरकार होटल, रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस के कारोबार को नियंत्रित नहीं करेगी, लेकिन वह ऐसा नियामक बना सकती है, जो इनके संचालन, यहां आने वाले लोगों और इनमें सेवा देने वाले कर्मचारियों के बारे में निरंतर सूचना प्राप्त करे। 

अवैध हिस्से पर ही कार्रवाई हो

पर्यटन क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित कर रही प्रदेश सरकार यह भी नहीं चाहती कि एकतरफा कार्रवाई से गलत संदेश जाए। इसलिए मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को ताकीद किया कि जांच-परख कर अवैध पर कार्रवाई हो। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि यदि किसी रिजॉर्ट का कुछ हिस्सा अतिक्रमण में आता हो तो उसी हिस्से पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

महाराज ने भी सचिव पर्यटन को दिए निर्देश

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने भी सचिव पर्यटन को निर्देश दिए कि प्रदेश के होटलों, रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस में कार्यरत महिला और बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त नियमावली बनाई जाए। इसके साथ ही यह भी कहा कि होटल में कार्यरत महिला कर्मचारियों का पूरा ब्योरा रखा जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें