फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आयुर्वेद विवि के पांच कुलसचिवों से होगी 19.27 लाख की वसूली, कुलसचिव ने जारी किए आदेश

Tue, 29 Oct 2024 11:54 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विवि में कुलसचिव रहे डॉ. मृत्युंजय कुमार से 4,53,594 रुपये, डॉ. राजेश कुमार से 2,63,854 रुपये, डॉ. सुरेश चौबे से 4,19,994 रुपये, डॉ. उत्तम कुमार शर्मा से 7,73,812, डॉ. अनूप कुमार गक्खड़ से 15,908 रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 2015 से 2023 के बीच कर्मचारियों के नियम विरुद्ध प्रमोशन करने के मामले में पांच कुलसचिवों से 19.27 लाख रुपये की वसूली की जाएगी। इस संबंध में विवि के कुल सचिव रामजीशरण शर्मा ने वसूली के नोटिस जारी किए। जिसमें एक सप्ताह के भीतर धनराशि जमा करने को कहा गया।

विज्ञापन

विवि में कुलसचिव रहे डॉ. मृत्युंजय कुमार से 4,53,594 रुपये, डॉ. राजेश कुमार से 2,63,854 रुपये, डॉ. सुरेश चौबे से 4,19,994 रुपये, डॉ. उत्तम कुमार शर्मा से 7,73,812, डॉ. अनूप कुमार गक्खड़ से 15,908 रुपये की वसूली की जाएगी।

Uttarakhand Women Policy: महिला नीति का मसौदा तैयार...प्राइवेट सेक्टर में भी महिलाओं को मिलेगा आरक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कुलसचिवों के कार्यकाल में कर्मचारियों को नियमों के विपरीत पदोन्नति व तैनाती दी गई। कुलसचिव रामजीशरण शर्मा ने कहा कि पूर्व में कुलसचिव रहे पांच अधिकारियों को वसूली राशि जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें