सोशल बलूनी स्कूल से गिरफ्तार
1-सौरभ यादव निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
2-अमन निवासी हिसार, हरियाणा
3-रोबिन निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश
4-अक्षय मान निवासी सिनौली, बागपत, उत्तर प्रदेश
5-नीरज मान निवासी सिनौली, बागपत उत्तर प्रदेश
6-मोहित कुमार निवासी ग्राम बड़कला, जींद, हरियाणा
7-अंकुश निवासी हिसार, हरियाणा
8-मनीष मलिक निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश
दून इंटरनेशनल स्कूल से गिरफ्तार
1- मदनाला पवन निवासी श्रीकाकूलम, आंध्रप्रदेश
2- राकेश निवासी धनखड़ी कुचियारा, जींद, हरियाणा
3- अंकुर ग्रेवाल निवासी ससरोली, झज्जर, हरियाणा
4- इल्लूमला वेंकटेश निवासी श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश
5- साहिल निवासी खेड़ी दमकल, सोनीपत हरियाणा
6- कपिल निवासी चमारियान, रोहतक, हरियाणा
7- अखिल निवासी जींद हरियाणा
8- विशाल निवासी सिंधुवाखास, हिसार, हरियाणा9- ज्योति निवासी चरखी दादरी, भिवानी, हरियाणा
एक सेंटर में मुन्नाभाई हुआ गिरफ्तार, दो के खिलाफ मुकदमा
नवोदय विद्यालय के लैब अटेंडेंट की परीक्षा में एक और धोखाधड़ी का मामला एफआरआई केंद्रीय विद्यालय सेंटर में सामने आया है। यहां पर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लैब अटेंडेंट की यह परीक्षा आयोजित की जा रही थी।
इसी दौरान यहां पर फैजाबाद के रहने वाले सौरभ सिंह को परीक्षा में शामिल होना था। दूसरी पाली में आयोजित इस परीक्षा में सौरभ सिंह नाम से एक अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। उसने ओएमआर शीट भरकर परीक्षा करवा रहे अधिकारियों को दे दी। लेकिन, सीबीएसई की टीम के बॉयोमेटिक टीम को बुलाया गया।
पता चला कि अभ्यर्थी के पास से जो आधार कार्ड मिला है वह फर्जी है। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो मालूम हुआ कि यह सौरभ सिंह नहीं है। बायोमीट्रिक टेस्ट में वह पकड़ में आ गया। पूछताछ हुई तो पता चला कि वह सौरभ सिंह नहीं बल्कि श्रीचंद है। आरोपी को तत्काल थाने लाया गया। सौरभ सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मूल अभ्यर्थी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: वित्त आयोग संग अहम बैठक आज:आयोग के सामने अपने प्रस्ताव रखेगी सरकार, बदरी-केदार भी जाएगी टीम
दो और आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार
नकल कराने वालों में देहरादून से बाहर के लोगों का नाम सामने आ रहा था। इसी बीच पुलिस ने जब आरोपियों की तलाश की तो दो आरोपियों को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। ये आरोपी इस नकल गैंग के हरियाणा वाले ग्रुप से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पुलिस मेरठ के गैंग की तलाश कर रही है। कुल मिलाकर रविवार को हुए इस नकल कांड में 21 लोगों के खिलाफ मुकदमे हुए हैं, जिनमें से 20 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। द पब्लिक एग्जामिनेशन प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स एक्ट 2024 की धारा तीन, चार, दस और ग्यारह के अलावा धारा 318 व 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।