फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कैसे मिले न्याय, राज्य और नौ जिला उपभोक्ता फोरम में खाली पड़े हैं अध्यक्ष पद, यह है स्थिति

Fri, 15 May 2026 11:52 AM IST
Renu Saklani अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में जिला उपभोक्ता फोरम बने हैं। इनमें से नौ जगह अध्यक्ष पद रिक्त हैं।

विज्ञापन
अध्यक्ष पद खाली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करने के लिए लगातार अभियान चलाती रहती है लेकिन असलियत यह है कि उत्तराखंड के 13 जिला उपभोक्ता फोरम में नौ जिलों में अध्यक्ष पद खाली पड़े हुए हैं। कई जिलों में सदस्यों के पद भी रिक्त हैं। जिलों में न्याय न मिलने पर राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अपील की जाती है लेकिन यहां भी अध्यक्ष का पद रिक्त है।

उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष पद खाली पड़े हुए हैं। कई जिलों के अध्यक्षों को दूसरे जिलों का अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। देहरादून जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल जिलों का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। हरिद्वार के जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी तरह अन्य जगह भी अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर काम चलाया जा रहा है। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में 50 लाख रुपये से अधिक के मामलों पर सुनवाई की जाती है। उत्तराखंड में ऐसे विवाद अपेक्षाकृत कम ही सामने आते हैं। यहां ज्यादातर मामले जिलों से न्याय न मिलने पर की गई अपील के होते हैं लेकिन यहां भी अध्यक्ष पद रिक्त है। इस रिक्ति के पीछे कानूनी विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन

राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की स्थिति

अध्यक्ष- रिक्त (केवल उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अध्यक्ष बन सकते हैं।)

कार्यकारी अध्यक्ष- कुमकुम रानी

संरचना- अध्यक्ष के अलावा दो सदस्य सामान्य वर्ग से और दो सदस्य न्यायिक पृष्ठभूमि से होते हैं। आधे सदस्यों का महिला वर्ग से होना अनिवार्य

आयोग का पता- 23/16, सर्कुलर रोड, डालनवाला, देहरादून- 248001

फोन नंबर- 0135-3510041

ये भी पढे़ं...एसआईआर: उत्तराखंड में पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख की नहीं हो पाई मैपिंग

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर- 1915 या 1800-11-4000

उत्तराखंड में उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर- 1800-180-4188

ईमेल आईडी- scdrc-uk@nic.in

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें