24 उत्कृष्ट किसान अध्ययन के लिए जाएंगे 5 प्रदेशों में
मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के हर जिले से दो किसान व चार अधिकारी (कुल 30 लोग) देश के 5-5 प्रदेशों में बागवानी-किसानी को देखने के लिए जाएंगे। उत्कृष्ट किसानों का चयन करने के लिए उन्होंने रजिस्ट्रार के निर्देश दिए हैं।
सहकारिता की नई नियमावली तय समय पर बनेगी
मंत्री ने कहा, सहकारिता विभाग की नई नियमावली तय समय पर बनेगी। देहरादून के सिंघनीवाला में सहकारिता और कॉपरेटिव बैंक के ट्रेनिंग सेंटर के लिए जो जमीन आवंटित हुई है, राजस्व विभाग को उसका सीमांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं। सहकारी बैंकों में नियुक्तियां कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सीएम करेंगे 15 फरवरी से सीएम घस्यारी कल्याण योजना लांच
डा.रावत ने कहा कि प्रदेश में सहकारी विद्यार्थी क्रेडिट कार्ड ऋण योजना लागू की जाएगी। इसके अलावा अंत्योदय किसान के 20 छात्र-छात्राओं को सिविल सर्विसेज, एनडीए एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए को-ऑपरेटिव विभाग का प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन अगले सत्र से निशुल्क कोचिंग कराएगा। इसके लिए प्रादेशिक को-ऑपरेटिव यूनियन की शिक्षा निधि से धन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रावत ने कहा कि 10 फरवरी से 15 मार्च तक वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम चलेगी। एनपीए हुआ पैसा इसमें वापस आएगा। पहले भी वह इस स्कीम को लागू कर चुके हैं। कहा कि यह अंतिम एकमुश्त जमा समाधान योजना होगी। राज्य सहकारी बैंक के एमडी नीरज बेलवाल ने बताया 166 करोड़ रुपये एनपीए का फंसा हुआ है, जिसमें दो एफआईआर दर्ज हो गई हैं।