साहसिक विंग के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विन पुंडीर के अनुसार दूसरे चरण में योजना का लाभ प्राप्त करने वाले जनपद बागेश्वर के खाती ट्रैकिंग सेंटर में दऊ, जैकुनी व खाती गांव, जनपद पिथौरागढ़ के सरमोली-सुरिंग ट्रैकिंग सेंटर में सरमोली सुरिंग, रिलकोट, मरतोली, मिलम, चमोली के लोहाजंग ट्रैकिंग सेंटर में लोहाजंग, मुन्दोली, वॉक, कुलिंग, दिदिना, वाण, वलाण, हिमनी, घेस, उत्तरकाशी के हर्षिल व सांकरी ट्रैकिंग सेंटर में हर्षिल, गोरी, धराली, मुखवा, सांकरी सौड़, गगाड़, ओसला, कोट गांवों को अधिसूचित किया गया है।
पहले चरण में उत्तरकाशी के अगोड़ा व टिहरी के घुत्तू के पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ देने के लिए अधिसूचित किया गया है। वहीं, अगोड़ा से शुरू होने वाले ट्रैकिंग मार्गों पर अगोड़ा, भंकुली, गजोली, दासड़ा और नौगांव व घुत्तू से शुरू होने वाले ट्रैकिंग रूट पर घुत्तू, रानीडाल, ऋषिधार, सत्याल, मल्ला मेहरगांव गांवों को अधिसूचित किया गया है।