फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : हेलमेट को रखने में दिक्कत हुई तो बना दिया फोल्डिंग हेलमेट, मिला इंस्पायर अवार्ड 

Sat, 26 Dec 2020 11:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Unsplash
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र कौशल को नई दिल्ली में इंस्पायर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


पुरस्कार स्वरूप उन्हें दस हजार रुपये की धनराशि दी गई है। कौशल ने फोल्डिंग हेलमेट बनाया है, जिसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

कौशल के पिता शोभाराम इसी स्कूल में शिक्षण कार्य से जुड़े हुए हैं। कौशल बताते हैं कि एक बार वह पिता के साथ बाइक पर गए तो हेलमेट का साइज बड़ा होने के कारण रखने और उठाने में दिक्कत हो रही थी।

Trending Videos
विज्ञापन

हेलमेट सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता

यहीं से फोल्डिंग हेलमेट का विचार मन में आया। यह हेलमेट पूरी तरह फोल्ड हो सकता है। यात्रा के बाद इसे आराम से फोल्ड कर रखा जा सकता है।

कौशल का दावा है कि हेलमेट सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है।

इधर, स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र डिक्टिया, कमलेश पांडे, प्रदीप कुमार, धनश्याम गंगवार, भुवन चंद, राजकुमार, देवेंद्र गंगवार, रवि अरोरा के अलावा उनकी मां सावित्री देवी ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।

नगरपालिका के चेयरमैन दर्शन कोली ने बताया कि पालिका परिवार जल्द कौशल को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें