फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: 10 साल से पॉलिटेक्निक प्रवक्ता बनने के इंतजार में बीत रही युवाओं की उम्र, संस्थानों का ऐसा है हाल

Sun, 28 Apr 2024 04:50 PM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक संस्थानों में पिछले 10 वर्षों से प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन नहीं आया है। अंतिम भर्ती प्रक्रिया 2015 में हुई थी।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे में युवाओं की तकनीकी फौज तैयार करने वाले पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ाने वाले प्रवक्ता नहीं हैं। यहां प्रवक्ता बनने के लिए युवाओं का 10 साल का समय निकल गया, जिसके साथ कई युवाओं की उम्र सीमा भी पार हो गई। आखिरी भर्ती 2015 में हुई थी। आलम ये है कि 2019 से प्रवक्ता भर्ती का अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग के पास है, जिसकी कई बार कोशिश के बाद भी खामियां दूर नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक संस्थानों में पिछले 10 वर्षों से प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन नहीं आया है। अंतिम भर्ती प्रक्रिया 2015 में हुई थी। गलती सुधारकर कई बार अधियाचन आयोग को पहुंच चुका है, लेकिन भर्ती शुरू नहीं हो पा रही है। युवाओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। उनके सब्र का बांध टूटने लगा है। उनका कहना है कि आयोग और विभाग दोनों का रवैया उदासीन दिख रहा है।

तकनीकी शिक्षा विभाग खुद आधिकारिक जानकारी में बता रहा कि पूरे विभाग में 2,295 पद खाली हैं। इनमें प्रवक्ता के 900 में से 676 पद खाली पड़े हुए हैं। पॉलिटेक्निक प्रवक्ता भर्ती का अधियाचन 2019 में राज्य लोक सेवा आयोग के पास आया था। आयोग बार-बार इसमें खामियां बताकर लौटा रहा है। बावजूद इसके खामियां अब तक भी दूर नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: पर्यटन मंत्री बोले- बनाएंगे उत्तराखंड चारधाम प्राधिकरण, गैरसैंण बनेगा कॉरपोरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

विज्ञापन

आउटसोर्सिंग का खेल तो नहीं
प्रवक्ता के खाली पड़े पदों पर प्रवक्ताओं की स्थायी भर्तियां तो नहीं की जा रहीं, लेकिन आउटसोर्सिंग के माध्यम से खूब भर्तियां की जा रही हैं। कई पॉलिटेक्निक तो ऐसे हैं, जहां बमुश्किल एक स्थायी प्रवक्ता बचा है। बाकी सभी आउटसोर्सिंग से काम चलाया जा रहा है। कई ऐसे संस्थान हैं, जहां आउटसोर्सिंग का स्टाफ भी पूरा नहीं है। युवाओं का आरोप है कि आउटसोर्सिंग को बढ़ावा देने के लिए ही अधियाचन लटकाने का खेल खेला जा रहा है।

हमारे लिए पॉलिटेक्निक प्रवक्ता भर्ती भी अन्य भर्तियों की भांति ही है। चूंकि अभी तक भी इस भर्ती के अधियाचन की खामियां दूर नहीं हुई हैं, इसलिए अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द ये भर्ती निकालें।
- जीएस रावत, सचिव, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें