विस्फोट की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। रई-धनौड़ा बस्ते वार्ड के सभासद दिनेश कापड़ी ने घटना की जानकारी जाजरदेवल पुलिस और तहसीलदार पिथौरागढ़ को दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।
झूठी अफवाह फैलाई जा रही
मोटार्र के घर की छत पर गिरने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। डीआईजी निरीक्षण पर आए हुए थे। एक छतरी के सहारे आवाज करने वाला पदार्थ हवा में उड़ाया गया था। हवा के तेज चलने के कारण वह बस्ते गांव तक पहुंच गया होगा। जब भी ड्रिल या फायरिंग होती है उसमें नुकसान पहुंचाने वाली चीज का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यह सिर्फ पटाखे की डमी था और ये सिर्फ आवाज करता है।
- नरेंद्र कुमार, सीओ आईटीबीपी, पिथौरागढ़
मोर्टार को आईटीबीपी को सौंप दिया
बस्ते से लगे क्षेत्र में आईटीबीपी ड्रिल कर रही है। वहीं से मोर्टार उड़कर घर की छत तक पहुंचा। मोर्टार को आईटीबीपी को सौंप दिया गया है, जांच चल रही है।
- सुखबीर सिंह, एसपी पिथौरागढ़