उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच हुए भूस्खलन की चपेट में आने से मुनस्यारी के गोल्फा गांव में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, नाचनी-भैसकोट 80 मीटर सड़क भुजगड़ नदी में समा गई। पिथौरागढ़ जिले में बारिश से 11 सड़कें बंद चल रही हैं।
बारिश का सितम बागेश्वर जिले में भी जारी है, बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से बंद कांडा की ढालन-खुनौली समेत पांच सड़कों में अब भी यातायात बहाल नहीं हो सका है। बारिश से नदियों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। बागेश्वर में रविवार रात फिर करीब पौन घंटे तक तेज बारिश हुई।