मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना का रोड मैप शीघ्र तैयार होगा। क्षेत्र पंचायत की बैठकों में ग्राम प्रधानों को सौर ऊर्जा योजना की जानकारी दी जाए। 63 केवीए का संयंत्र लगाने के लिए चिन्हित स्थानों की सूची वाली बुकलेट उन्हें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे संभावना वाले क्षेत्रों में योजना लागू करने में सहयोग कर सकें।
2021 तक लगेंगे 203 मेगावाट के प्रोजेक्ट
सचिव ऊर्जा राधिका झा ने बताया कि प्रदेश में 272 मेगावाट के सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। वर्ष 2019-20 में 283 विकासकर्ताओं को 203 मेगावाट सौर परियोजनाएं आवंटित की गई है। जिसका कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण हो जाएगा।
ये कार्य भी अगले साल तक होंगे पूरे
निदेशक उरेडा कैप्टन आलो शेखर तिवारी ने बताया कि सभी जिलों में 90 प्रतिशत अनुदान पर 19,655 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य मार्च 2021 तक पूरा होगा। सभी जिलों में एक-एक गांव को ‘‘ऊर्जा दक्ष ग्राम’’ के रूप में विकसित करने का काम दिसंबर तक पूर्ण हो जाएगा। एलईडी ग्राम योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रदेश की लगभग आठ हजार ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना तैयार की जा रही है। प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्युत की खपत को कम करने के लिए सैकी संस्था के माध्यम से चयनित फर्म 1.899 पैसा प्रति यूनिट की दर पर सोलर पावर प्लांट लगाने को सर्वेक्षण का कार्य कर रही है।