फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से द्वाराहाट लौट रहे विधायक की कार हापुड़ के पास पलटी, सभी सुरक्षित

Fri, 10 May 2019 12:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
सड़क किनारे पलट गया वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी और लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल हापुड़ के निकट जोया में हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। दोनों विधायकों समेत कार में सवार पांचों लोग सुरक्षित बच गए। विधायक फर्त्याल के गनर के हाथ में चोट आई है। घटना बृहस्पतिवार करीब साढे़ बारह बजे की बताई गई है। 

विज्ञापन


विधायक महेश नेगी ने बताया कि वह लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल के साथ अपने वाहन में दिल्ली से लौट रहे थे। हापुड़ के निकट जोया में चालक रामसिंह ने एक ट्रक से पास लेने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक के आगे के हिस्से से उनके वाहन का पीछे का हिस्सा टकरा गया इसके बाद उनका वाहन सड़क पर पलट गया।

महेश नेगी ने कहा कि दूनागिरि मां की कृपा से सभी लोग बच गए। विधायक फर्त्याल के गनर अनुराग सिंह के हाथ में चोट आई है। जोया के सरकारी अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। 
विज्ञापन


नया चालक चला रहा था वाहन
विधायक महेश नेगी का कहना है कि यदि उनका वाहन सड़क के दाईं तरफ पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसी स्थिति में वाहन में सवार लोगों की जान भी जा सकती थी। विधायक का पुराना चालक घर पर ही था वाहन नया चालक चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें