फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दो सौ पदों पर होगी मेडिकल टेक्नीशियन और ट्यूटर की भर्ती

Wed, 21 Oct 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
  • बोर्ड के माध्यम से 766 डॉक्टरों की चल रही नियुक्ति प्रक्रिया
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल टेक्नीशियनों और नर्सिंग कालेजों में ट्यूटर के करीब 200 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग ने खाली पदों पर भर्ती करने के लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया है। वर्तमान में चयन बोर्ड के माध्यम से 766 डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन


इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड के मानकों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को टेक्नीशियनों की जरूरत है। इसमें एक्सरे, ईसीजी, ओटी, लैब टेक्नीशियनों के लगभग 150 पदों और नर्सिंग कालेजों में ट्यूटर के लगभग 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि कुछ अन्य पदों पर भी भर्ती होनी है। विभाग की ओर से प्रस्ताव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया है।


उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डीएस रावत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से टेक्नीशियनों व ट्यूटर के पदों का प्रस्ताव मिला है। इन पदों पर शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वर्तमान में बोर्ड के माध्यम से 766 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें