फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : केदारनाथ में एक दुकान से मिला मांस, नेपाली मूल का व्यक्ति गिरफ्तार... केस दर्ज

Sun, 09 Jun 2024 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग

सार

प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया है। पुलिस ने सोनप्रयाग कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में नेपाली मूल के एक व्यक्ति को मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया है। पुलिस ने सोनप्रयाग कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सात जून को विपुल धरम्वाण नाम के व्यक्ति ने केदारनाथ में व्यापार संघ गेट के समीप स्थित दुकान में मांस होने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो वहां बोरे में मांस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी किरन बहादुर निवासी रोलपा, नेपाल को गिरफ्तार कर लिया। विपुल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसडीएम अनिल शुक्ला ने बताया, नेपाली मूल के एक व्यक्ति के पास से मांस मिला है। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह रावत व सहायक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार ने बताया, दुकान को सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें