फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: महिला कांग्रेस ने प्रहलाद जोशी के खिलाफ की नारेबाजी, कहा-महिलाओं का अपमान जनता नहीं करेंगी बर्दाश्त

Wed, 29 Jul 2026 04:02 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को महिलाओं का अपमान करने से पहले अपने आचरण और विचारों का आत्ममंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज देहरादून के एस्लेहॉल चौक पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।

विज्ञापन


ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को महिलाओं का अपमान करने से पहले अपने आचरण और विचारों का आत्ममंथन करना चाहिए।

आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं की सोच शुरू से ही महिला विरोधी रही है और महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड की महिलाओं से आह्वान किया कि जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उनके विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर आवाज़ बुलंद करें।
विज्ञापन


Uttarakhand: मंदिर व प्राथमिक विद्यालय में चल रहे बालिका इंटर कॉलेज, ऐसी है शिक्षा में दावों की जमीनी हकीकत

कहा कि प्रदेश एवं देश में महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग गैर-जिम्मेदाराना बयान देकर समाज में गलत संदेश दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए महिला कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी तथा ऐसे बयानों और महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ प्रदेशभर में जनजागरण और लोकतांत्रिक आंदोलन चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय युवाओं के भविष्य और देश के नैतिक मूल्यों से जुड़ा मंत्रालय है, जोशी को इस महत्वपूर्ण मंत्रालय को सौप जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें