मुंशी की परीक्षा में यूएस नगर स्थित मदरसा की सेयबा 72.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। दूसरा स्थान 70 फीसदी के साथ असमा ने प्राप्त किया। यूएस नगर के ही फिरदौस मौलवी परीक्षा के टॉपर बनें। उन्होंने 70.67 फीसदी अंक प्राप्त किए। दूसरा स्थान हल्द्वानी के नईम अंसारी ने 69.33 प्रतिशत अंक के साथ प्राप्त किया। अलीम (अरबी) की परीक्षा में हरिद्वार की शबनम ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि हरिद्वार के ही मोहम्मद इकराम दूसरे स्थान पर रहे।
अलीम (फारसी) के टॉपर हल्द्वानी की मुस्कान फातिमा रहीं। दूसरा स्थान हल्द्वानी के ही मोहम्मद सलीम ने प्राप्त किया। कमिल (अरबी) की परीक्षा की वरीयता सूची में यूएस नगर की हसीन जहां का पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजुम दूसरे स्थान पर रही। अकुल मुनीसा कमिल फारसी के टॉपर बने, जबकि फजिल परीक्षा की मेरिट में पहला स्थान हरिद्वार के इफ्तिखार ने प्राप्त किया।
कॉलेजों में दाखिला दिलाने को सीएम से मिलूंगा: आर्य
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि वे मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिला दिलाने का मसला मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के सामने उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो वे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी मिलेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे। आर्य ने बताया कि चूंकि मामला राज्य सरकार के स्तर का है, इसलिए वे मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि मदरसा बोर्ड से उत्तीर्ण छात्रों को भी प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले की मान्यता दी जाए।