फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, 92.38 फीसदी छात्रों ने पाई सफलता

Wed, 05 Jun 2019 08:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी करते मंत्री यशपाल आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद का अरबी फारसी परीक्षा 2019 का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। इस साल 92.38 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की। पिछले छह वर्षों की तुलना में इस बार का परीक्षा परिणाम सबसे बेहतर है। पिछले वर्ष 90.94 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे।

विज्ञापन


 अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने परीक्षा परिणाम की विधिवत घोषणा की। उन्होंने बताया कि मुंशी (हाईस्कूल) में 88.83, मौलवी में 84.63 प्रतिशत, आलिम (अरबी/फारसी) इंटरमीडिएट में 95.82, कामिल (स्नातक) में 100 प्रतिशत और फाजिल (परास्नातक) में 99.30 फीसदी परीक्षार्थी सफल रहे। उन्होंने कह कि प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों में अरबी फारसी परीक्षा में कुल 5746 परीक्षार्थी बैठे थे।

परीक्षाएं 30 मार्च से चार अप्रैल तक प्रधानाचार्यों की देखरेख में कराई गई थी। मूल्यांकन कार्य अल्पसंख्यक कल्याण भवन के सभागार में सीसीटीवी की निगरानी में 14 अप्रैल से 18 अप्रैल के मध्य कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे टॉपर

मुंशी की परीक्षा में यूएस नगर स्थित मदरसा की सेयबा 72.83 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। दूसरा स्थान 70 फीसदी के साथ असमा ने प्राप्त किया। यूएस नगर के ही फिरदौस मौलवी परीक्षा के टॉपर बनें। उन्होंने 70.67 फीसदी अंक प्राप्त किए। दूसरा स्थान हल्द्वानी के नईम अंसारी ने 69.33 प्रतिशत अंक के साथ प्राप्त किया। अलीम (अरबी) की परीक्षा में हरिद्वार की शबनम ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि हरिद्वार के ही मोहम्मद इकराम दूसरे स्थान पर रहे।

अलीम (फारसी) के टॉपर हल्द्वानी की मुस्कान फातिमा रहीं। दूसरा स्थान हल्द्वानी के ही मोहम्मद सलीम ने प्राप्त किया। कमिल (अरबी) की परीक्षा की वरीयता सूची में यूएस नगर की हसीन जहां का पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजुम दूसरे स्थान पर रही। अकुल मुनीसा कमिल फारसी के टॉपर बने, जबकि फजिल परीक्षा की मेरिट में पहला स्थान हरिद्वार के इफ्तिखार ने प्राप्त किया।

कॉलेजों में दाखिला दिलाने को सीएम से मिलूंगा: आर्य 
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि वे मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिला दिलाने का मसला मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के सामने उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो वे केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी मिलेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे। आर्य ने बताया कि चूंकि मामला राज्य सरकार के स्तर का है, इसलिए वे मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि मदरसा बोर्ड से उत्तीर्ण छात्रों को भी प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले की मान्यता दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें