फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दिनपट्टा हुआ तय...मां नंदा ने जताई कैलाश जाने की इच्छा, इसी साल होगी बड़ी जात

Fri, 23 Jan 2026 04:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर (चमोली)

सार

वसंत पंचमी पर्व पर शुक्रवार को मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर परिसर में नंदा की बड़ी जात का दिनपट्टा कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। मां नंदा के मंदिर में सुबह आठ बजे विशेष पूजाएं आयोजित हुई।
विज्ञापन
मां नंदा की बड़ी जात का इसी साल होगा आयोजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां नंदा की बड़ी जात इसी वर्ष 2026 में आयोजित होगी। 5 सितंबर को नंदा अपने सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर से कैलाश के लिए विदा होगी। मां नंदा ने अपने मुख्य अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर इसी वर्ष कैलाश जाने की इच्छा जताई। इसके बाद गौड़ ब्राह्मणों ने बड़ी जात आयोजन का दिनपट्टा तय किया।

विज्ञापन


इसी के साथ मां नंदा की बड़ी जात की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। बड़ी जात यात्रा समिति ने बाकायदा मां नंदा की बड़ी जात का 21 दिन का यात्रा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। 

Uttarakhand: आखिरकार इंतजार हुआ खत्म...2027 में होगी श्रीनंदा देवी राजजात, नौटी में राजकुंवर ने की घोषणा
विज्ञापन


वसंत पंचमी पर्व पर शुक्रवार को मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर परिसर में नंदा की बड़ी जात का दिनपट्टा कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। मां नंदा के मंदिर में सुबह आठ बजे विशेष पूजाएं आयोजित हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें