मां नंदा की बड़ी जात का इसी साल होगा आयोजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां नंदा की बड़ी जात इसी वर्ष 2026 में आयोजित होगी। 5 सितंबर को नंदा अपने सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर से कैलाश के लिए विदा होगी। मां नंदा ने अपने मुख्य अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर इसी वर्ष कैलाश जाने की इच्छा जताई। इसके बाद गौड़ ब्राह्मणों ने बड़ी जात आयोजन का दिनपट्टा तय किया।